निर्माणाधीन सड़क पर ट्रक पलटने से अधेड़ की मौत, साले ने दर्ज कराया मुकदमा
गणेश प्रसाद द्विवेदी
हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ पर निर्माणाधीन सड़क पर ट्रक पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गयी।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ पर इन दिनों सड़क चौडीकरण का काम जोरों पर चल रहा हैं। बीती रात वाराणसी से प्रयागराज जा रही ट्रक ओवरटेक के चक्कर में इतना किनारे निकल गयी कि रोड के बगल में गड्ढे में जाकर पलट गयी जिसकी चपेट में आकर मांजू उर्फ मंजू निषाद उम्र 54 वर्ष निवासी बिलासपुर की मौके पर मौत हो गयी। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विलासपुर से यहाँ कैसे आया मृतक
हनुमानगंज। सड़क हादसे में मृतक मंजू निषाद घटना के समय यहाँ कैसे आया यह पुलिस के लिये जांच का विषय हैं लेकिन कुछ लोग उसे सड़क चौडीकरण में काम करने वाला मजदूर ही मान रहे हैं। किन्तु कुछ लोग उसे ढाबे में भोजन के लिये आया व्यक्ति ही मान रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप हैं कि ठेकेदार के लिये एक नई समस्या न बने इसलिये वह उसे मजदूर बताने से कतरा रहा हैं। मृतक रात में यहाँ कैसे पहुंचा यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Comments
Post a Comment