प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

                                  राजा अवस्थी                                

जहानाबाद (फतेहपुर) जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व विधायक/पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया और आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रही आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के कार्ड बनवाने का आह्वान किया उन्होंने महिला आरक्षण विल पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से वर्णन कर कार्यकर्ताओं से पात्रों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया उन्होंने वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस दौरान रविंद्र नाथ पांडे सभासद महेश कुमार चौरसिया लाल सिंह मंडल अध्यक्ष रामबली निषाद राजीव निषाद उमाकांत कुशवाहा रामकरन सिंह चंद्रशेखर निषाद गीता गुप्ता मालती वर्मा पूर्णिमा सोनी सरोज निषाद शिव सागर सोनकर अशोक कुमार अनिल कुमार शैलेंद्र गुप्ता राजेंद्र निषाद योगेंद्र सिंह ओम प्रकाश पाल राम चंद्र सोनकर कय्यूम सभासद राम सजीवन सतीश सैनी अभय पटेल नीलू पाण्डेय मुकुंद गुप्ता भूरा सिंह अधीक्षक डॉक्टर जेपी वर्मा डॉक्टर डी.डी. वर्मा डॉक्टर सुनील कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*