स्व.दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय की छात्रा अंशिका देवी को माननीय कुलाधिपति द्वारा मेडल प्रदान किया गया

                                  राजा अवस्थी                                

जहानाबाद /फतेहपुर...

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह दिनांक 25/09/2023 दिन सोमवार को आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने   दीक्षांत समारोह में 161 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी दिए गए, जिसमें 102 छात्राओं और 59 छात्रों को मेडल दिए गए। 47 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इसमें 32 छात्राओं और 15 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए गए। 52 मेधावी छात्र-छात्राओं को रजत पदक दिया गया, जिसमें 35 छात्राएं और 17 छात्र शामिल हैं।


इसके अलावा  57 मेधावी विद्यार्थियों को कांस्य पदक दिए गए।जिसमें स्व.दिलीप कुमार स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोड़ा जहानाबाद फतेहपुर की बी. ए. तृतीय वर्ष  सत्र 2022-23 की छात्रा अंशिका देवी पुत्री सर्वेश कुमार को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल द्वारा उपाधि एवं रजत पदक  प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधिका मिथलेश कुमारी ने अंशिका देवी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी, डॉ.विनेश कुमार सचान, डॉ.अमरनाथ , ज्ञानेश कुमार,राजेंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार आदि शिक्षकगण ने छात्रा को शुभकामनाएं दी तथा अपने कार्य क्षेत्र में प्राप्त मेडल को साबित करने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।