गणेश पण्डाल में राधा कृष्ण आर्केस्ट्रा कलाकारों ने पेश की दर्जनों झांकियां

                            अजय कुमार गुप्ता                             

हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर में शनिवार की रात कस्बे के गणेश महोत्सव मण्डल रामलीला मैदान कमेटी के पंडाल में कानपुर से आए कलाकारों ने देवी देवताओं की नयनाभिराम झांकियां प्रस्तुत करके जमकर वाहवाही लूटी। रामलीला मैदान में सजे गणेश पंडाल में कानपुर से आए कलाकारों ने नृत्य गीत झांकियां प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


बताते चलें की रात्रि में 9बजे से सुबह 4बजे तक गणेश पण्डाल में आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए। कानपुर से आए मुकेश राज राधा कृष्ण आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी के साथ मयूर नृत्य, सुदामा चरित्र, इकत्तीस मुखी महाकाली एवम भोले नाथ की भव्य झाकियां आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करके जमकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता उर्फ लालू, प्रवीण निगम, आयुष ओमर, विशाल गुप्ता, शुभम दीक्षित, शुभम गुप्ता, सतीश ओमर, नितिन ओमर, रवि, दीपक, पंकज महाराज, मनु गुप्ता, अजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*