भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने चौरा देवी मंदिर परिसर में सफाई की

                             अजय कुमार गुप्ता                             

 सफाई करना व्यक्ति का स्वयं का स्वभाव होना चाहिए- अरुण ऊर्फ छोटे तिवारी।

 मंदिर परिसर के भक्तों ने भाजपा जिला अध्यक्ष की सराहना की।

 हमीरपुर, मुख्यालय स्थित चौरा देवी मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे जहां पर एक सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था। सफाई कर्मचारी की झाड़ू लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक मंदिर परिसर की साफ सफाई स्वयं करने लगे और अपने कार्यकर्ताओ कों और जनता को यह संदेश दिया की धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करना व्यक्ति के स्वयं का स्वभाव होना चाहिए।मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक के अच्छे कर को देखकर भावुक होकर जिला अध्यक्ष की सराहना की मीडिया के सवाल के जवाब में कहां कि माता रानी की इच्छा से मंदिर परिसर में सेवा का मौका मिला इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।