अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या

                             अजय कुमार गुप्ता।                            

कुरारा, हमीरपुर 29 सितम्बर

थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी महिला संगीता पत्नी अरविंद कोरी उम्र 40 वर्ष ने अज्ञात कारण के चलते घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनो को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति अरविंद ने बताया कि बीती रात रिस्तेदारो के साथ बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही घर आ गए हैं। पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। जिनमे सत्यम 18 वर्ष,स्नेहा 16 वर्ष,संध्या 9 वर्ष,उत्तम 8 वर्ष उपमन्यु 5 वर्ष है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से बच्चो का रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने बताया कि वह बीमार रहती थी।

Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम