वरिष्ठ पत्रकार गिरीश खरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने हेतु पत्रकार एवं शुभचिंतक पहुंचे उनके निवास स्थान

                               नीरज श्रीवास्तव                               

लखनऊ आज हमारे समाचार पत्र दैनिक भारत मंजरी के उप संपादक एवं अति वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुमार खरे का "अवतरण दिवस" है। इस अवसर पर उनके लखनऊ स्थित आवास पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने हेतु पत्रकारों एवं पारिवारिक जनों का तांता लगा रहा इस अवसर पर राजधानी स्थित हमारे आईटी एक्सपर्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव भी खरे जी से मिले और जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की है।

दैनिक भारत मंजरी के संपादक मंडल एवं स्वामी प्रकाशक मुद्रा एवं प्रधान संपादक डॉ आर सी श्रीवास्तव ने भी वरिष्ठ पत्रकार खरे जी को दीर्घायु होने की कामना के साथ- साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि आप आपका सहयोग एवं दिशा निर्देशन का भारत मंजरी सदैव आकांक्षी रहेगा तथा पहले भी आपके सुझावों को संस्था के हित में कार्यान्वित किया जाता रहा है आगे भी हमें आपके अनुभव तथा दीर्घकालीन पत्रकारिता से तथा आपके सलाह से हम सदैव कुछ बेहतर करने का प्रयास करते रहेंगे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इसी तरीके से आपका सानिध्य मिलता रहे उन्होंने कहा कि हमारे तथा संपादक मंडल के साथ-साथ दैनिक भारत मंजरी के समस्त पत्रकार आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री खरे जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जन्मदिवस पर आर्शीवाद व शुभकामनाएं देने वाले सभी इष्ट, मित्रों व सम्मानित पत्रकार बंधुओ को बहुत बहुत धन्यवाद, हमें आशा है कि आप सभीलोग इसी प्रकार का प्यार एवं सहयोग देते रहेंगे, गिरीश कुमार खरे जीनियस प्रेस एसोसिएशन उप्र एंव राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आइना के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान