जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन सम्बंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

                             अजय कुमार गुप्ता                            

हमीरपुर/29 सितम्बर 2023

   जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता  व मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला की उपस्थित में  जल जीवन मिशन.हर घर जल के तहत कराये जा रहें कार्योध्संचालित प्रोजेक्ट की समीक्षा एवं कार्यदायी संस्थाओंध्एजेन्सियों द्वारा किये जा रहें कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता से सम्बंधित समीक्षा बैठक डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आॅगनवाड़ी केन्द्र ,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत घर आदि प्राथमिकता के साथ अच्छादित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम से जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहें निर्माण कार्यो सहित निर्माण कार्यो में प्रगति सहित पेयजल परियोजनाओं को संचालित किये जाने में लगाये गये कार्यदायी संस्थाओं एंव एजेन्सियों द्वारा किये जा रहें कार्यो, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।        

   जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल परियोजना से आच्छादित गॉवों में जहा पर भी सड़क तोड़ कर पाइप डाली गयी है उन सड़कों को कार्यदायी संस्था द्वारा तत्काल सही करा दिया जाए अन्यथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं को संचालित किये जाने के संबंध में लक्ष्य के सापेक्ष अत्यन्त धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मैन पावर बढा कर कार्य कराने एवं अन्य सभी कम्पोनेन्ट पर कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

     जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था निर्धारित गुणवत्ता एवं प्रगति के मानक के अनुसार कार्य करें। इसमें शिथिलता कदापि नही होनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने उक्त कार्यो के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवक्ता की समीक्षा करते हुए अवशेष पेयजल परियोजनाओंध्निर्माण कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों सहित कार्यदायी संस्थाओं को दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम,अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।