हजरत मोहम्मद (सल0) अत्यंत भरोसे योग्य हस्ती- हिफजुर्रहमान

                             अजय कुमार गुप्ता                              

जीवन भरोसे (ट्रस्ट ) पर चलता है संसार में

  मौदहा-हमीरपुर : जन्म लेते ही हमारी सबसे विश्वास पात्र हस्ती  माँ होती हैं। उनकी मदद से हम बहुत कुछ सीखते हैं l शिक्षा के मामले में हम अपने शिक्षक पर भरोसा करते हैं , इलाज के लिए डॉ पर और वाद के लिए वकील पर हम पूरे यक़ीन और ज़िम्मेदारी से बताना चाहते हैं कि मानव समस्याओं,संसार की अनसुलझी गुत्थियों, इंसान की दुनिया में हैसियत,मरने के बाद के जीवन आदि के बारे में मार्गदर्शन के लिए एक अति विश्वासपात्र हस्ती है।


जो माँ, टीचर और फैमिली डॉ से भी कहीं अधिक भरोसे योग्य है वह हैं ईशदूत मुहम्मद सल0 भरोसे योग्य इसलिए हैं कि दुनिया गवाह है उनके दोस्त भी और विरोधी भी कि उन्होने कभी झूठ नहीं बोला, किसी को धोखा नहीं दिया, अपनी स्वयं की पूजा से कड़ाई से रोका, दान पुण्य  की धनराशि अपने और अपने ख़ानदान की भावी पीढ़ियों के लिए वर्जित कर दी। पूरा सामर्थ्य पूरा अधिकार प्राप्त होने के बाद भी कट्टर दुश्मनों को  क्षमा कर दिया। विश्व की ऐसी महानतम हस्ती पर भरोसा करना चाहिए। उनके जीवन तथा आदर्शों को जानना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान