विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट से किशोरी झुलसी

★                        गणेश प्रसाद द्विवेदी                      ★

फूलपुर। खंसार विद्युत उप केंद्र के मैलहन गांव में बीती शाम एक किशोरी मोहिनी उम्र 12 वर्ष खेलते समय घर के पास लगे विद्युत पोल के स्टे वायर से चिपक गई। जिसमें करंट उतर रहा था शोर मचाने पर लोग दौड़े किसी प्रकार उसकी जान बचाई गई। किशोरी को गंभीरावस्था में उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी प्रकार मैलहन टाउन का 250 केवी का ट्रांसफार्मर पानी भरे गड्ढे के पास रखा है। जिस पर केबिल कटी और जोड़ खुली केबिल लटक रही हैं। उससे भी पड़ोस की बस्ती के बच्चों को खतरा बना रहता है।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।