जीवनशैली में भारतीय संस्कृति और सभ्यता जरूरी : जस्टिस मिथल

★                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                      ★

प्रयागराज। आधुनिक जीवन में भारतीय सभ्यता, परिधान और संस्कृति जरूरी है क्योंकि कि इससे ही घर परिवार और समाज को एक उचित दिशा और  दशा प्राप्त होती है। यह बातें श्री सच्चा बाबा आश्रम गुरुकुल अरैल में आयोजित अभिनंदन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पकंज मिथल ने कही। न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पंकज मिथल  की उदारता, सरलता और उनके न्याय की कसौटी पर प्रकाश डाला।


वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुनः मानव जीवन मिले तो संस्कृत भाषा इस गुरुकुल में पढ़ने का अवसर प्राप्त हो।वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वरूप तिवारी ने बताया की ज्ञान व संस्कार का भंडार भारतीय संस्कृत भाषा व संस्कृति ही है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. स्वामी चंद्रदेव और अध्यक्षता स्वामी दिव्यानंद ने किया। प्राचार्य श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने आभार जताया। शंभूनाथ तिवारी, अम्बेश कुमार त्रिपाठी, गंगाधर पांडेय, अमित कुमार पांडेय, रमेश कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।