पांच गांव की ताजिया एक साथ निकली

★                      गणेश प्रसाद द्विवेदी                      ★

फूलपुर। थाना अंतर्गत मुबारकपुर, पंहसी, सराय खुन्दमीर,बटबंशी,ढेलहा आदि गांव की ताजिया एक साथ निकल कर कर्बला ले जाई जाती है। जिसमें बच्चे बूढ़े जवान सभी शामिल रहते हैं। सभी ताजियों के साथ जहां हुसैनी शैदाई रास्ते भर नौहा,मनकबत, मर्सिया आदि पढ़कर कर्बला के बहत्तर शहीदों को खेराजे अकीदत और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कर्बला में ताजिया के फूलों को दफन कर शहीदों के हक में फातेहा करते हैं। इस अवसर पर फूलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षात्मक इंतजाम भी किए गए थे। मौके पर सद्दाम हुसैन एडवोकेट, शौकत अली, राशिद हुसैन, मोहम्मद जैद, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद शुयेब, मोहम्मद सईद आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*