फूलपुर सांसद ने प्रधानमंत्री के मन की बात में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 ★                      गणेश प्रसाद द्विवेदी                       ★

फूलपुर। रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश वासियों को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे थे उन्होंने ने देश की आर्थिक सामाजिक और कल्याण कारी योजनाओं पर चर्चा की उसके बाद फूलपुर की यशस्वी सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने जन प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश में बनी भाजपा की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की जो कार्य 60 वर्षो में पिछली सरकारों नही किया वह कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी भेदभाव के कर दिखाया वह देश और प्रदेश में चाहे सड़को का जाल बिछाना हो या फिर बिजली की समस्या हो किसानों की समस्या हो व्यापारियों की समस्या हो चाहे गुंडों माफियाओं को जड़ से मिटाना हो आज देश और प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक संघर्षशील युवा ब्लाक प्रमुख बिपेंद्र सिंह पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा की आज पूरा विश्व उक्त दोनों जुझारू नेताओ का लोहा मानता है।


ऐसे जिगर वाले नेता हम सब को नसीब से मिले है और गांवो से लेकर शहरो तक विकास हर कदम पर पारदर्शिता के साथ दिखाई दे रहा है आम जन मानस खुश हाल है जनता फिर से देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व चाह रही है उन्होंने ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओ को संकल्प दिलाते हुए 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की। भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए स्थानीय स्तर की समस्याओं को हल करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन फूलपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने किया इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्यामबाबू गुप्ता भाजपा संयोजक अनिल कुमार मौर्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री सत्या तिवारी,फूलपुर ब्लाक के  ग्राम प्रधान दारा पटेल,सुनील कुमार पटेल,मौजी लाल रावत,ज्ञानेंद्र कुमार पटेल,अजीत पटेल,सुभाष चंद्र पटेल,फूलचंद्र पटेल,लालजी पटेल वा क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, मुकेश कुमार रावत उर्फ अंशू नेता,जय कुमार,सभासद बलवंत मौर्य,भोला नाथ गुप्ता ,रामबाबू केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।