खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए

 ★                      गणेश प्रसाद द्विवेदी                        ★

फूलपुर प्रयागराज आज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में संत निरंकारी मंडल ब्रांच फूलपुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 79 लोगों ने रक्तदान किया मुखी महात्मा भोला नाथ के अनुसार संत निरंकारी मंडल मानवता के आदेश को लेकर हमेशा सामाजिक कार्य करता हैं।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंकारी अनुयायियों ने जब भी गुरु का आदेश आया है हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हैं।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल एवं फूलपुर नगर चेयरमैन अमर नाथ यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया।

संत निरंकारी मंडल के मुखी भोला नाथ ने पुष्प गुच्छ और निरंकारी पत्रिका देकर सांसद और चेयरमैन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवादल संचालक राजधारी, शिक्षक रणजीत सिंह, मनोज कुमार, आदि लोगों आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*