एक ही रात में फूलपुर क्षेत्र के कई गांव जलमग्न

 गणेश द्विवेदी

फूलपुर। तहसील अंतर्गत फूलपुर के आसपास उत्तरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों जो बरुणा नदी के किनारे स्थित है। कोडापुर, मिश्रापुर, लतीफपुर, सौरहा, मैलहन,कोनार, मैलवन, अगहुआ, खंसार आदि में बीती रात एवं शुक्रवार दिन में भारी बरसात से गड़ही पोखरा तो भर गए खेतों में मेड तोड़ पानी बह रहा है। कई वर्षों के बाद इस तरह की बरसात देखने को मिली जिसमें रातों-रात पूरा इलाका लबालब भरा नजर आया। किसान अपनी किसानी हेतु पूर्णरूपेण तैयार है धान की नर्सरी तैयार है पानी थोड़ा कम हो तो खेतों में धान लगाना शुरू हो जाएगा। इतनी बरसात के बाद भी उमस जोरों पर है।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*