अकीदत से मनाई गई ईद उल अजहा: नमाज़ के बाद कुर्बानियों का सिलसिला हुआ जारी

 संवाददाता अदनान खान 

सिरौली। ईद उल अजहा के मौके पर शिवपुरी, केसरपुर, कल्यानपुर, पल्था, जंगबाजपुर, शाहबाजपुर, हरदासपुर, दस्तमपुर समेत सिरौली क्षेत्र के दर्जनों गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर ईद उल फितर का त्यौहार अकीदत से मनाया गया। सिरौली ईदगाह में 9:00 बजे, प्यास ईदगाह में 8:00 बजे तो वहीं नगर की दीगर मस्जिदों में मुख्तसर वक्तों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा होने के बाद‌ मुल्क में अमन-चैन कायम रहने के अलावा बहुत सी दुआएं मांगी गई। सभी ने एक दूसरे से गले लग व मुसाफा कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। बता दें ईद उल अजहा को (ईद उल अदहा, जुहा) व बकरा ईद जैसे नामों से भी जाना जाता है। ईद की नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला जारी हुआ जो तीन दिन तक जारी रहेगा। बता दें इस ईद पर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए (हज़रत इब्राहीम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद में) कुर्बानी की जाती है। और कुर्बानी करने का काफी खास महत्व है। मुहम्मद साहब भी कुर्बानी किया करते थे इस लिए कुर्बानी को मुहम्मद साहब की भी सुन्नत माना जाता है।


  कुर्बानी के बाद अधिकतर जगहों पर सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया पशुओं के अवशेष नगर पंचायत कर्मियों द्वारा नगर से बाहर जेसीबी की मदद से दफ्न किए गए। और नगर पंचायत चेयरपर्सन चमन सकलैनी द्वारा दोनो ईदगाह पर नमाजियों के बुजू व पीने के लिए पानी का इंतेज़ाम व नगर की सड़कों पर चुना पड़वाया और प्यास ईदगाह पर नमाजियों को धूप से बचाने के लिए टैंट व खानें के लिए नाश्ते का भी इंतेज़ाम किया वहीं दूसरी तरफ सिरौली ईदगाह पर चेयरपर्सन द्वारा कोई इंतज़ाम नहीं दिखाई दिया। तपती धूप में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की सिरौली ईदगाह में कोई इंतज़ाम ना होने पर चेयरपर्सन पर लोगों ने काफी नाराजगी भी जाहिर की। नगर में अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, कोतवाल अपराध हर सिंह पाल, हल्का लेखपाल केसर सक्सेना समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।