फूलपुर क्षेत्र में ईदुल अजहा का त्यौहार सकुशल संपन्न

गणेश द्विवेदी

फूलपुर। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहिम अ0 स0 वा उनके लख्ते जिगर हजरत इस्माईल अ0 स0 की सुन्नत ईदे कुर्बान ईदुल अजहा फूलपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से अदा की गई। सुबह 7 बजे से मस्जिदों में दो रकात नमाज अदा की गई। उसके बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते हुए निश्चित कुर्बानगाहो की ओर कूच किया। कुछ लोगों ने बकरे भेड़ की कुर्बानी अपने घरों पर की तो कुछ लोग बड़े पशुओं जो गैर प्रतिबंधित थे उनकी कुर्बानी निर्धारित स्लाटर हाउसो में किए। इस्लामी नियमों के अनुसार बकरा भेड़ दुम्बा पर एक फर्द की कुर्बानी के हुक्म दिए गए हैं। वही बड़े पशुओं पर 7 लोगों के नाम से कुर्बानी की जाती है।


क्षेत्र के फूलपुर कस्बा, भंभई हुसामगंज, कोनार गांव में निर्धारित कुर्बानगाहो पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। तीन दिवसीय यह कुर्बानी शनिवार शाम तक चलेगी। फूलपुर ईदगाह सिकंदरा रोड पर सड़क पर नमाज ना अदा हो इसलिए एसीपी मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी यशपाल सिंह कई उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज दुर्गेश राय आदि ईदगाह पर डटे रहे। जबकि हल्का दो में सुनील कुमार एवं राममिलन यादव हल्का 3 में मोनिस आलम उपनिरीक्षक पूरी टीम से लगे रहे। फूलपुर नगर पंचायत में मदरसा तालीमुल इस्लाम शिया मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इस्लाह बबलू, सरफराज अहमद पत्रकार, गुड्डू भाई, सै0 जाकिर उर्फी आदि ने व्यवस्था संभाले रखी।


फोटो परिचय। ईदगाह पर मौजूद पुलिस अधिकारी गण ईदगाह मैदान में जुटे नमाजी।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान