छत्तीसगढ़ हाइकर्स आज मनाली के अनेक पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

पूजा जयसवाल की रिपोर्ट 

मनाली में है नेशनल एडवेंचर स्थल, जिसकी विस्तृत जानकारी  हाइकर्स द्वारा ली गई।

रायपुर (छत्तीसगढ़) के हाइकर्स आज मनाली क्षेत्र के अनेक शैक्षिक एवम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए उससे सम्बन्धित जानकारी भी एकत्रित कर रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में हाईक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त भारत स्काउट गाइड राज्य के मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय सक्रिय स्काउटर गाइडर की टीम के साथ पंजाब के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के अनेक शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण कर संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि वहां के रहन सहन, व्यापार, संस्कृति, रीतिरिवाज को जमीनी स्तर पर समझा जा सके और भारत की अनेकता में एकता वाली संस्कृत को जीवंत किया जा सके।

मनाली के प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी के दर्शन कर उसकी ऐतिहासिकता को समझना

 मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर जो उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित है। यह मंदिर एक चार मंजिला संरचना है। हिल स्टेशन में स्थित होने के कारण इस मंदिर को देखने के लिए सैलानी यहां भारी मात्रा में जुटते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर में देवी की किसी मूर्ति की स्थापना नहीं की गई है। बल्कि यहां पर हिडिम्बा देवी के पद चिह्नों की ही पूजा भक्तों द्वारा की जाती है। हाइकर्स ने इस प्राचीन मंदिर  के महत्व को भी समझने का प्रयास किया।


हाइकर्स ने विश्व की सबसे लंबी सुरंग अटल टनल की विशेषताओं को भी समझने का प्रयास किया।

   मनाली में चिनाब नदी और ब्यास नदी के जल घाटियों के बीच के जलक्षेत्र पर स्थित अटल सुरंग विश्व की सबसे बड़ी सुरंग है। जो मनाली लेह राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई गई है, यह सुरंग लेह को मनाली से जोड़ती है,इस सुरंग की रचना घोड़े के नाल के आकार की है। 9.02 किमी की लंबाई वाली यह यह सुरंग दुनिया में 10,000 फीट (3,048 मीटर) से ऊपर की सबसे लंबी राजमार्ग एकल-ट्यूब सुरंग है। जिसको देखकर स्काउटर गाइडर काफी प्रभावित हुए।

रोहतांग एवं शेलांग वैली में स्काउटर गाइडर ने उठाया खेलों का लुत्फ।

रोहतांग पास में सभी स्काउटर गाइडर ने अनेक गतिविधियों में स्लेस, स्केटिंग, स्किंग, बॉल राइड, ट्यूब राइड, याक की सवारी, रेनडियर, डॉग स्लेस, स्नो स्कूटर राइडिंग की सवारी का आनंद उठाया और अपने अनुभव को भी साझा किया, सैलानियों के आने की उत्सुकता के बारे में बीएसजी टीम ने जानकारी एकत्रित की और नेशनल एडवेंचर केम्प के लिये मनाली अपने विद्यालय के स्काउट गाइड को भेजने का निर्णय लिया। यह जानकारी इस हाईक कार्यक्रम में शामिल रोवर लीडर व भारत स्काउट गाइड मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दिया। इस हाईक कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से भारत स्काउट गाइड राज्य सचिव कैलाश सोनी,एसओसी करुणा मसीह सहायक राज्य मुख्य आयुक्त रामदत्त पटेल, दिलीप पटेल, धनुष सिन्हा, मितेन गणवीर, दीपमाला गणवीर, सीमा साहू गाइड डीओसी गरियाबंद, श्रेयांश साहू, अर्चना मसीह, शैलेश मसीह, भावेश चंद्राकर, शत्रुहन साहू, जशपुर से प्रीति सुधा गाइड डीओसी, वंदना पैंकरा, दुर्गेश्वरी, जयकृति, प्रियांशी, हेमंत, राजकुमार, सूरजपुर से कृष्ण कुमार ध्रुव, चंद्रिका सिंह, सोना सिंह, अर्पित पटेल, गरियाबंद आशीष साहू डीओसी स्काउट,लुकेश्वर, महेंद्र पंत, नयन प्रधान, बलराम, अंजू डेकर, दिव्यारानी, दुष्यंत, हिरउराम, महासमुंद से पूर्णानंद मिश्रा, उर्मिला, अन्नपूर्णा, उर्वशी, जयदेव साहू, बेमेतरा से सूरज कसार डीओसी, पोखन साहू, अनुज राम, सुकमा से हपका गुप्ता, अपर्णा रॉय सेन, सरगुजा से पुष्पिका मिंज, सरोज खलखो, अनुराधा गुप्ता, कोमल गुप्ता, बस्तर से लीलश, कोंडागांव से ऋषिदेव, संगीता सोरी, भुनेश्वरी धामड़े, शशि ठाकुर, ललित सिन्हा, सुंदर लाल जैन, दुर्ग से नीरज साहू, देवेंद्र कुमार देवांगन, ईश्वरी साहू, आशीष गनपाण्डे, जांजगीर से परमेश्वर स्वर्णकार, रामबाई स्वर्णकार, अनिल सिदार, सक्ति जिला से चंद्रिका सिंह, जयंती, रंजीता राज, कमलादपी गवेल, लता चंदन, शिवशंकर, देवनारायण, सुरेंद्र, विभूतिभूषण, विमल, मुंगेली से नीरज खुसरो, धमतरी से डोलेश्वरी साहू, श्वेता गजेंद्र, दुर्गेश द्विवेदी, बालोद से डी. आर. गजेंद्र, कोरिया से अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार पैंकरा, चंद्रिका प्रसाद सिरदार सहित अन्य जिलों के 147 स्काउटर गाइडर शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।