महापौर और प्रयागराज व्यापार मंडल के बीच हुई वार्ता

गणेश द्विवेदी 

शहर के विकास की योजनाओं में व्यापार मंडल को भी शामिल करने पर हुई वार्ता                                                             

प्रत्येक माह महापौर और व्यापारियों के साथ बैठक करने का होगा प्रयास                                                 

प्रयागराज  व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कार्यालय पर प्रयागराज के लोकप्रिय महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात किया और उनको शपथ ग्रहण करने के बाद बधाई देते हुवे शहर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के नेतृव में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने महापौर जी को शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा किया व्यापारियों ने  कहा की नगर निगम के द्वारा शहर के विकास के विषय में कोई भी योजनाएं अगर बनाई जाती हैं तो उसमे व्यापार मंडल की भीं राय अवश्य लिया जाए  हमरा शहर स्वच्छ रहे और  इसका विकास हो यह हम सभी चाहते है जिस पर हमारे संगठन ने ग्राउंड जीरो पर कुछ योजनाएं बनाई है जिस पर अमल करके शहर के विकास को एक नया आयाम दिया जा सकता है।


महापौर श्री गणेश केसरवानी ने व्यापार मंडल के साथ व्यापारियों को धन्यवाद देते हुवे कहां की आप लोगो की मेहनत की वजह से ही हमको इतने प्रचंड बहुमत से विजय मिली है व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी जो भी सुझाव व्यापार मंडल के द्वारा मिलेंगे उन पर प्राथमिकत से कार्य होगा हर माह व्यापार मंडल के साथ बैठक करने का प्रयास किया जाएगा। आज मुख्य रूप से संरक्षक कृष्ण मोहन गुप्ता,चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी,सुशील शुक्ला, मोनू गुप्ता,वीरेंद्र सोनकर,मुसाब खान,शाकिर खान,रोशनी अग्रवाल,सुनीता चोपड़ा,जूही श्रीवास्तव,प्रियांक पराशर,सुधा मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।