नोएडा में जल्लाद पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटी की गला घोटकर की हत्या
नोएडा,जेवर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती सल्लियान के रहने वाले कलयुगी पिता दीपक ने शुक्रवार रात अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी की निर्ममता से गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी रात वह शव के पास बैठा रहा।पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह तीन बेटी व एक बेटे की मां है। उसका पति दीपक कुमार शराब पीने का आदि है।शराब के नशे में वह रोजाना उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार रात उसके पति ने शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। गायत्री वहां से जान बचाकर मायके भाग गई। मारपीट होने पर उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी कीर्ति तेज आवाज में रोने लगी।बेटी के रोने से आक्रोशित होकर दीपक ने कपड़े से अपनी मासूम बेटी का गला दबा दिया। दम घुटने से कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि उसको जमीन पर भी पटका। भाईयों के साथ वापस जेवर पहुंचने पर पीड़िता ने उनके साथ कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।जेवर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। कीर्ति की मां गायत्री देवी ने बताया की शुक्रवार को पति दीपक ने मेरे साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी। जिससे मैं अपनी जान बचाकर अपने मायके भाग गई। उसके बाद पति ने मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

Comments
Post a Comment