महुवा बीनने के विवाद में महिला को पीटा
गणेश द्विवेदी
फूलपुर। थाना अंतर्गत मिश्रापुर गांव में सोमवार सुबह महुवा बीनने के विषय में परिवारी जन कमलेश आदि ने वृद्धा अमरावती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी दिलीप कुमार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसे थाना लाया गया। वहां से तत्काल सीएचसी फूलपुर इलाज हेतु भेजा गया। इसी प्रकार शिव बहादुर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बलिकरनपुर, पंचू बिंद, रेनू कुमारी, प्रीति बिंद निवासी जलालुद्दीन पुर जमीनी विवाद के चलते मारपीट में घायल हो गए। जिनसे तहरीर लेने के पश्चात थाने से सीएचसी फूलपुर इलाज के लिए भेजा गया।

Comments
Post a Comment