शैक्षिक नवाचार एशोसियेशन उ प्र के चित्रकूट मंडल प्रभारी बने अकबर अली नवाचार प्रदर्शित करने का मिलेगा अवसर

अजय गुप्ता 

 हमीरपुर, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में निपुण भारत के लक्ष्य पाने के साथ ही बच्चों को उन्नत व नवीन तकनीक आधारित नवाचार पद्धति से शिक्षा प्रदान करने के लिए अम्बर होटल चारबाग लखनऊ में नवाचार एशोसियेशन प्रादेशिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मंडल चित्रकूट  की शैक्षिक नवाचार ईकाई का गठन कर मंडल चित्रकूट अध्यक्ष व प्रभार अकबर अली को देते हुए  नवीन नवाचार को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने का उत्तरदायित्व दिया। संगोष्ठी में प्रदेश के सभी जनपदों से निपुण बालक बालिकाओं और अध्यापकों को अपना नवीन नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।


जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। नवाचार समिति के माध्यम से बहुत जल्द जनपद व मंडल स्तर पर मिशन प्रेरणा के साथ टीएलएम मेला व आईसीटी कार्यशाला का आयोजन कर जनपद व मंडल के नवाचारी शिक्षको का सम्मान व शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम कराया जाएगा।  इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों के नवाचारी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शरद चौहान अर्चना सागर मोहनलाल शिव कुमार आदि नवाचारी व प्रदेश प्रभारी एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे व प्रदेश पदाधिकारियों नें चित्रकूट मंडल प्रभारी व अध्यक्ष नवाचारी शिक्षक अकबर अली राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। चयन पर बलराम गुप्ता अध्यक्ष बांदा हरिहरनाथ सिह अध्यक्ष चित्रकूट नवीन बुधौलिया हमीरपुर एवं अध्यक्ष नवाचार महोबा तथा सोमनाथ बाजपेई अशोक पाल सायमा नीतिराज इत्यादि ने प्रसंशा व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*