अनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है शिव प्रसाद

 गणेश द्विवेदी 

 बहरिया / प्रयागराज  लोक कल्याण समिति इटावा द्वारा संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर के गंगापार प्रयागराज (प्रयाग संभाग) का एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण शिविर रविवार को गणपत गेस्ट हाउस बहरिया में संपन्न हुआ शिविर में वाडीपाड़ी व अनन्या साहू ने सरस्वती वंदना गीत व  स्वागत गीत गाया


शिविर का उद्घाटन शिव प्रसाद यादव (प्रबंधक) ने दीप प्रज्वलित करके किया इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है आगे उन्होंने कहा की सत्र 23/ 24 की शुरुआत हो चुकी है आप लोग नव प्रवेशीय  छात्रों के माता पिता गुरु है आगे उन्होंने कहा समाज में अध्यापकों की एक गरिमा है प्रशिक्षण शिविर में आए हुए अध्यापकों को अरविंद प्रताप सिंह (संभाग प्रमुख) ने प्रशिक्षित किया शिविर का संचालन संयोजक दयाराम प्रधानाचार्य सरस्वती ज्ञान मंदिर बहरिया ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*