आचार्यकुलम संस्थापक अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय 215 पीरनपुर में संपन्न
निज संवाददाता,
आचार्य कुलम संस्थान की बैठक आचार्यकुलम संस्थापक अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय 215 पीरनपुर में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप मेंआचार्य श्री कांत त्रिपाठी उपस्थित रहे संचालन आचार्यकुलम के जिला महामंत्री अशोक बाजपेई ने किया l
निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया पर उपनयन मुहूर्त ना होने के कारण दिनांक 29मई 2023 को संपन्न कराया जाएगा l
साथ ही संगठन द्वारा सदस्यता अभियान तेजी से चलाने हेतु सभी आचार्यों को निर्देश दिए गए सदस्यता अभियान का प्रमुख गयाप्रसाद मिश्र जी को सर्व सम्मति से बनाया गया उपनयन संस्कार आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी के निर्देशन में संपन्न होंगे । आचार्य प्रदीप तिवारी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया l
बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य रमानाथ द्विवेदी राजकिशोर रामगोपाल त्रिवेदी दिलीप तिवारी जी पूर्व सैनिक राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment