वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजन के साथ नवीन सत्र 2023-24 का शुभारम्भ

अजय गुप्ता 

हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में आज नवीन सत्र का आगाज वैैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजन के साथ हुआ। यज्ञ के यजमान के रुप में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता एवं उनकी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता रही। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व सरस्वती वन्दना से हुई।


इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने यज्ञ मे आहूतियाॅ डाली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बोलते हुए कहा कि कोई भी पूजा बिना हवन पूजन के पूर्ण नही होती क्योकि ईश्वर की प्रार्थना अग्नि के माध्यम से की जाती है।

हवन पूजन से हमारी नकारात्मक सोच का नाश होता है और सकारात्मक सोच का संचार होता है इसलिये हम हवन पूजन करते है। हवन में आम की लकड़ी के प्रयोग से 94 प्रतिशत जीवाणु नष्ट होते है तथा हमारा तन व मन दोनो शुद्ध व प्रसन्न होते है। पुरोहिती कर्म आचार्य हरि नारायन शास्त्री ने करवाया। तत्पश्चात सभी को रोली चन्दन व कलावा बाॅधकर प्रसाद वितरित किया गया।

अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कल से सभी कक्षाये सुचारु रुप से चलेगी। तथा जिन्होने ने अपना प्रवेश अभी तक नही करवाया वे सभी यथाशीघ्र अपना प्रवेश ले लें। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार आचार्य बलराम सिंह ने किया। अन्त मे वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*