हज 2023 पर जाने वाले हाजी 07 अप्रैल तक प्रथम किश्त के रूप में रूपया 81800/- करें जमा

गणेश द्विवेदी 

इस सम्बंध में श्री मो0 अमजद नोडल अधिकारी हज के मो0नं0 9935140107 पर सम्पर्क स्थापित ली जा सकती है जानकारी। हज 2023 पर जाने वाले हाजियों को प्रथम किश्त के रूप में रूपया 81800/-जमा करने की अन्तिम तिथि 07.04.2023 निर्धारित की गयी है। उक्त धनराशि यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया व भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया में जमा की जा सकती है तथा आॅन लाइन जमा करने हेतु हज कमेटी आॅफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट द्वारा जारी वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in  पर जाकर भी जमा किया जा सकता है। जनपद प्रयागराज में कुल 783 हाजियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन किया गया था। जिसमें सभी का चयन किया जा चुका है। जिसमें पुरूष हाजियों की संख्या 424 व महिला हाजियों की सं0 359 है। जनपद स्तर पर 04 हज टेªनरों का चयन किया जा चुका है। जिसमें एक महिला टेªनर भी है। हज पर जाने वाले हाजियों को टेªनिंग, टीकाकरण आदि कैम्प लगाकर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए श्री मो0 अमजद नोडल अधिकारी हज प्रयागराज के मो0नं0 9935140107 पर सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी है।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।