गैस से 183 किस्म की बीमारी होती है एसडीएम।

गणेश द्विवेदी 

फूलपुर। फूलपुर तहसील के नए एस डी एम सौरभ भट्ट सोमवार को मीटिंग हाल में अधिवक्ताओं से रूबरू हुए। इस बीच कई अधिवक्ताओं ने अपने ज्वलंत विचार रखें। जिस पर एसडीएम सौरभ भट्ट ने कहा कि शरीर में गैस से 183 किस्म के रोग बनते हैं। सब का निदान एक साथ तो नहीं हो सकता। परंतु गैस बने ही क्यों जो हर रोगों का जड है। इस पर हम लोगों को मिलजुल कर काम करना होगा।


बात तब पैदा हुई जब अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर धारा 24 व रेस्टोरेशन व 32/80 के मुकदमों के कई वर्षों से लंबित होने का मामला उठाया। वदकारी कई कई साल डेट लेते लेते ऊब जाता है। इसी प्रकार उन्होंने पत्थर नसब ना होना, लेखपाल आर आई की तहसील में कम से कम 2 दिन हाजिरी अनिवार्य होना। परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों, रिकॉर्ड रूम संबंधी बातों को गंभीरता से लिया। तहसील में पेयजल व्यवस्था पर भी बातें हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ तिवारी, शमीम अहमद सिद्दीकी तथा बार अध्यक्ष प्रकाश चंद यादव ने भी अपनी अपनी बातें रखी। एजाज अहमद, महेश यादव कोषाध्यक्ष, रमेश कोलाही, एसपी तिवारी, धर्मराज, सौरभ यादव, वीरेंद्र प्रताप, रामविलास यादव, मोहम्मद रिजवान, विक्रम प्रजापति, नदीम जैदी, नौशाद अहमद, चंद्रभान यादव, मनोज मौर्या, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल शुक्ला, सद्दाम हुसैन, लाल बहादुर, शमीम अंसारी, अशर्फी लाल, सै0 जाकिर उर्फी, श्याम जी दूबे आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*