लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग वापस करवाया

 अजय गुप्ता

जनपद हमीरपुर~ रहमानी

अवगत कराना है कि दिनांक 23.02.2023 को थाना मौदहा अंतर्गत बड़ा चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के आरक्षी मोहम्मद आमिर द्वारा अज्ञात यात्री का लगभग ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) के जेवरात से भरा बैग पुष्टिकर वापस करवाया गया,  यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने हेतु यातायात पुलिस के कांस्टेबल आमिर जो कस्बा मौदहा के बड़ा चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान कमहरिया रोड पर एक बैग बरामद हुआ, जिसके अंदर कीमती जेवरात तथा आधार कार्ड रखा हुआ था, आधार कार्ड से नाम-पता आदि की जानकारी के आधार पर संबंधित महिला श्रीमती उपासना पत्नी अजय निवासी सायर, मौदहा की पुष्टि कर उनका बैग वापस करवाया गया। पुलिसकर्मी के इस ईमानदारी और निष्ठा परक कार्य की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री