भाजपा किसान मोर्चा गंगापार ने मनाया नमो किसान सम्मान दिवस

गणेश द्विवेदी 

झूंसी-प्रयागराज। भाजपा किसान मोर्चा गंगापार द्वारा मंडल दुर्वासाधाम स्थित माँ शारदा पैलेस नीबीं भतकार में दिन शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रवासी किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री इंद्र बहादुर सिंह व मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अश्वनी दूबे ,विशिष्ट अतिथि फूलपुर विधायक प्रतिनिधि त्रिलोकी सिंह रहे।कार्यक्रम के संयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय एवं अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष काशी नाथ दूबे ने सभी अतिथियों एवं किसान भाईयों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने बताया कि केंद्र की यशस्वी मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत सम्मान निधि दिये जाने के सफल 4 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इस शुभ दिन को "नमो किसान सम्मान दिवस" के रुप में मना रहा है एवं केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी किसान भाईयों को दो हजार रुपये तिमाही एवं आठ हजार रुपये वार्षिक के रुप में अब तक बारह किस्त दिये जा चुके हैं जिससे किसान भाईयों को खाद, बीज एवं कीटनाशक खरीदने में काफी मदद मिल जाता है। सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त भी शीघ्र ही किसानों के खाते में डाल दी जायेगी।किसान भाईयों ने सरकार की इस अप्रतिम योजना की जमकर सराहना किया।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया एवं कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी इं.शीतला प्रसाद सिंह पटेल ने दिया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा,जिला मंत्री गण राजेंद्र कुमार शुक्ला एवं रुद्र प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष पंकज ओझा,जिला  सह-सोशल मीडिया प्रभारी शिवदीप पांडेय,जिला कार्यसमिति सदस्य गिरींद्र मणि शुक्ला,मंडल अध्यक्ष-गण आत्माधर दूबे,नरेंद्र प्रताप सिंह,दीपक सिंह,श्रीकांत त्रिपाठी,सत्यकाम पांडेय,नवल किशोर,विपिन नायक,संदीप तिवारी,वरुणा मंडल मंत्री सजय पटेल,मंगला प्रसाद मिश्रा,बब्लू पांडेय,रेखा पाठक सहित सैकडों किसान भाई एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री