आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौदहा पुलिस का पैदल गस्त एवं वाहन चेकिंग अभियान

 अजय गुप्ता 

 मौदहा क्षेत्राधिकारी विवेक यादव के कुशल पर्यवेक्षण में पैदल गस्त एवं वाहन चेकिंग अभियान

हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल के निर्देशन में आगामी होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त किया। मौदहा प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई व जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जाकर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता की गई व होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार के संबंध में शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया व सभी धर्मों के लोगो से आपसी सौहार्द बनाकर मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की गई।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*