विश्व ब्राह्मण महासभा के विश्व समन्वय संघर्ष समिति में सम्मिलित हुए देशभर के ब्राह्मण संगठन

 एड0 आर के पांडेय 

---विप्र कल्याण बोर्ड, सवर्ण आयोग सहित तय किए गए न्यूनतम साझा कार्यक्रम।

माघ मेला, प्रयागराज। विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित विप्र समन्वय संघर्ष समिति की बैठक में देशभर के ब्राह्मण संगठन सम्मिलित होकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने को एकमत हुए। इस बैठक में विप्र कल्याण बोर्ड व सवर्ण आयोग सहित अनेकों मुद्दों को राष्ट्रीय कार्य योजना में सम्मिलित किया गया।


    जानकारी के अनुसार उपरोक्त बैठक में सम्मिलित ब्राह्मण संगठनों ने विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर अनीता मिश्रा साध्वी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर विप्र समाज के कल्याणार्थ कार्य करने को अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर सर्व सम्मति से विप्र कल्याण बोर्ड तथा सवर्ण आयोग के गठन हेतु सरकार पर दबाव बनाने के साथ ही निर्धन बेसहारा परिवारों की मदद, वृद्ध, विधवा, बेरोजगार आदि की सहायता, विधवा पुनर्विवाह, जातिगत आरक्षण की समाप्ति आदि मुद्दे कार्य योजना में सर्व सम्मति से सम्मिलित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर अनीता मिश्रा, पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), रीवा से राजीव शुक्ल, प्रशांत शुक्ल, कानपुर से घनश्याम शुक्ल, प्रवीन चंदेल, सुनील दत्त मिश्र फिल्म प्रोड्यूसर, सतीश उपाध्याय,  शोभित, राहुल, वेद प्रकाश शुक्ल, राधेश्याम, आनंद चौबे, राजेंद्र शुक्ल विजय नाथ, महेंद्र, निरंकार मणि आदि के साथ संत समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर अनीता मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी संतों तथा विप्रों को अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान