आजाद भारत पार्टी की 1 फरवरी से निकलेगी बुंदेलखंड पदयात्रा

अजय गुप्ता 

हमीरपुर, आजाद भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार 1 फरवरी से पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा रानी लक्ष्मी बाई पार्क से भरुआ सुमेरपुर होते हुए मौदहा पदयात्रा पहुंचेगी आजाद भारत पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि पदयात्रा 15 फरवरी तक चलेगी उन्होंने बताया कि पदयात्रा का लक्ष्य बुंदेलखंड की प्रथक मांग उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड खनिज संपदा में संपन्न होने के बावजूद भी बुंदेलखंड पिछड़ा हुआ महसूस कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि जब बुंदेलखंड पृथक राज्य होगा तभी बुंदेलखंड का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आई और सरकारें बदली  लेकिन बुंदेलखंड का बदलाव नहीं हुआ। बुंदेलखंड पृथक राज्य होने पर ही बुंदेलखंड का बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से पदयात्रा बुंदेलखंड के सभी जनपदों में जाएगी और बुंदेलखंड के लोगों को जागरूक करेगी। जिससे बुंदेलखंड की लड़ाई बुंदेलखंड के नागरिकों को लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड हमारा है बुंदेलखंड को लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन की आखिरी सांस तक बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ी जाएगी इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।