श्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
अजय गुप्ता हमीरपुर, भरुआ सुमेरपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचखुरा बुजुर्ग में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन कराया जा रहा है| जिसकी 25 फरवरी को शुरुआत होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा ग्राम सभा के सहयोग से निकाली गई जिसमें तरह तरह की सुंदर धार्मिक झांकियां भी देखने को मिली इस महायज्ञ का समापन एवं विशाल भंडारा 5 मार्च को बड़ी दाई धार्मिक स्थल पर किया जाएगा जिसमें आसपास के कई गांव के लोग पहुंचकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे भंडारा कार्यक्रम से पूर्व 6 दिन वृंदावन से आए भागवत व्यास आचार्य के द्वारा सुंदर-सुंदर धार्मिक कथाएं भी सुनाई जाएंगी l