कृषि उत्पादन मंडी समिति में विपणन शाखा के दो केंद्र संचालित
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : कुरारा स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित खाद्य एवम रसद विभाग के बिपड़न शाखा के दो केंद्र संचालित है। दोनो केंद्र में गेंहू की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य एवम रसद विभाग द्वारा सरकारी गेंहू केंद्र संचालित है। दोनो केंद्र में सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेंहू की तौल शुरू हो गई है। केंद्र प्रभारी अपर्णा अवस्थी ने बताया कि गेंहू की तौल शुरू हो गई है। किसानो के गेंहू की तौल होने पर भुगतान उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। अभी तक चार सौ कुंतल गेंहू की तौल हो चुकी है। किसानो के गेंहू की तौल क्रम वार कराई जाएगी। खुले बाजार में गेंहू के भाव में कुछ नरमी आई है। किसान रघुवीर यादव ने बताया कि पंजीयन करने में कुछ समस्या आ रही है।
किसान रामनरेश ने बताया कि पंजीयन में नौ बीघा खेत में केवल 27 कुंतल गेंहू ही बिक्री के लिए दिखा रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जब कि किसानो का कहना है कि 8 से दस कुंतल प्रति बीघा बिक्री का पंजीयन होना चाहिए। तब किसान अपने गेंहू की बिक्री सरकारी केंद्र में कर पाएगा। किसान अभी अधिकतर गेंहू कम दाम पर व्यापारियों को बिक्री कर रहा है। तथा नकद भुगतान के चक्कर में किसान बाजार में बिक्री कर रहा है। किसानो ने मांग की है। कि पंजीयन प्रक्रिया को सरल कराया जाए। जिससे किसान परेशानी से बच सके।
Comments
Post a Comment