हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने शैक्षिक न्याय हेतु 1 ईंट 1 रुपए से चलाया अद्वितीय संगठनात्मक महाअभियान

                             एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय                              

👉1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण।

👉 सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

 प्रयागराज। हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता व वरिष्ठ समाजसेवी आर के पाण्डेय एडवोकेट ने शैक्षिक न्याय हेतु मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से अद्वितीय संगठनात्मक अभियान चलाया है।

    उपरोक्त के बारे में जानकारी देते हुए आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि भारत वर्ष के विगत 78 वर्षों के लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे दुखद व शर्मनाक परिस्थिति यह है कि हमारी सरकारें 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था की नीति नहीं बना सकीं है जिससे आईसीएससी बोर्ड, आईएससी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, स्टेट बोर्ड, मदरसा बोर्ड आदि तमाम शिक्षा बोर्ड व तमाम माध्यम एवं व्यवसाय बन चुके मंहगे शिक्षा प्रणाली के चलते समाज में जबरदस्त विभाजनकारी स्थिति बढ़ती जा रही है तथा 78 वर्ष के लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के बाद आज भी देश में न तो शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था बनी व न ही सभी निर्धन बेसहारा बच्चों का सर्व सुलभ शिक्षा की व्यवस्था मिली। इसीलिए उन्होंने एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के साथ मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व आदर्श शैक्षिक व्यवस्था में 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था के कार्य योजनांतर्गत कार्य करते हुए समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने महाअभियान चलाया है।

    बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल (बस्ती), अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।