राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से संचालित किया मानवाधिकार वेलफेयर फंड

                                 एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                 

👉  संगठन के जरूरतमंद को व जनहितकारी कार्य में सहायता।

 प्रयागराज। भारत वर्ष में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर तेजी से कार्य करने वाला अग्रणी संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अब संगठन के जरूरतमंद साथियों को व जनहितकारी कार्यों में सहयोग हेतु मानवाधिकार वेलफेयर फंड का संचालन प्रारंभ कर दिया है।

    उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मानवाधिकार वेलफेयर फंड प्रभारी प. कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि परम पावन चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मानवाधिकार वेलफेयर फंड की स्थापना करके इसके संचालन का शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से जुड़ने वाले संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा व महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने मानवाधिकार वेलफेयर फंड की मासिक सदस्यता लेकर इस पुनीत व्यवस्था का श्रीगणेश किया है। प. कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि इस फंड का उपयोग संगठन के विशेष जरूरतमंद साथियों की सहायता व जनहितकारी कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मानवाधिकार वेलफेयर फंड की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित व नियंत्रण करने हेतु 5 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।