ई रिक्शा पर अंकुश लगाने के लिए कैम्प का आयोजन

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

👉 कैम्प में ट्रैफिक के अधिकारियों व ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा व ई रिक्शा चालकों का किया गया पंजीकरण।

हमीरपुर : कुरारा कस्बे में अन्ना विचरण करने वाले ईरिक्शा पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को कुरारा में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक के अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्सा व ई रिक्सा चालको पा पंजीकरण किया।

कुरारा कस्बा सहित आसपास के ग्रामो में करीब ढाई सैकड़ा से अधिक ई रिक्सा है। जिन्हें न जाने कितने नाबालिक लड़को सहित नाबालिक लडकिया भी चला रही है। जिसके चलते आये दिन छोटी मोटी दुर्घटनाये होती रहती है। वही ज्यादातर ई रिक्सा चालक शराब पीकर ई रिक्सा चलाते है। और दुर्घटना के बाद फरार हो जाते है। इनमें किसी प्रकार का पंजीकरण न होने के चलते आम जनमानस व पुलिस को तमाम तरह की परेशानियो का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते कस्बे में एआरटीओ अमिताभ रॉय, सीओ ट्रैफिक शाहरुख खान, पीटीओ चंदन पांडेय व ट्रैफिक इंचार्ज हर्वेन्दर सिंह आदि के द्वारा बेरी तिराहे में एक कैम्प का आयोजन किया जिसमें 30 ई रिक्सा व इनके चालको का पंजीकरण किया गया। एआरटीओ अमिताभ रॉय ने बताया कि जब तक सभी ई रिक्सा व उनके चालको का पंजीकरण नही हो जाता तब तक समय समय पर कैम्प का आयोजन होता रहेगा। इस मौके में ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने ई रिक्सा चालको से पंजीकरण करवाने का अनुरोध किया।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।