प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में शारदा संगोष्ठी व वार्षिक उत्सव का आयोजन

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : कुरारा विकास खंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। क्षेत्र के टोडरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा0 श्री नारायण ने बच्चो को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के माध्यम से उन्नति के रास्ते बनते है। शिक्षित समाज होने से देश की तरक्की होती है। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चो की शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। तथा घर घर जाकर लोगो को बच्चो की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उक्त अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णकुमार कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शिवशंकर दीक्षित,अनीसा बेगम, अवध बिहारी,देवकुमारी आंगनवाड़ी कार्यकत्री, कुंती गुप्ता पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडरपुर आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।