बीती रात आई तेज आंधी व हल्की बूंदाबांदी से कृषि कार्य हुआ प्रभावित

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : कुरारा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी व हल्की बूंदा बांदी से कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। तथा गेंहू का भूसा आंधी में उड़ गया । जिससे किसानों का नुकसान हुआ है।

बीती रात तीन बजे अचानक आसमान में छाए बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ आंधी आई। एक घंटे तक तेज आंधी चली। तथा हल्की बूंदाबांदी भी हुई। किसानो के खेत में पड़े गेंहू के भूसे के ढेर आंधी में उड़ गए। जिससे किसानो का नुकसान हुआ है। किसान खड्ग सिंह ने बताया कि गेंहू की फसल पककर तैयार हो गई है। किसान अपनी फसल की हार्वेस्टिंग लगातार करा रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसान चिंतित हो रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।