1 ईंट 1 रुपए से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का 1 रुपए से संचालन की अद्वितीय व्यवस्था

                                 एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                 

👉 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था।

👉 निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

 परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र, विक्रमजोत। 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था के कार्य योजनान्तर्गत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल (बस्ती), अयोध्या विकास क्षेत्र के सुव्यस्थित संचालन हेतु मात्र 1 रुपए का सदस्यता अभियान चलाया गया है।


    उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के अद्वितीय महाअभियान में अधिकतम राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी समाजसेवी नागरिकों को पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था से जोड़ने के लिए मात्र 1 रुपए की सदस्यता का शुभारंभ किया गया है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि कोई भी राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिक मात्र 1 रुपए की दैनिक सदस्यता  से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय संचालन व्यवस्था का अभिन्न अंग बन सकता है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम 1 रुपए व अधिकतम अपने सामर्थ्य, सुविधा व समय के अनुसार योगदान करके कोई भी राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिक पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान से जुड़कर समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों के शैक्षिक विकास का पुण्य सहभागी बन सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।