Posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की स्पेशल 285 व वार्ड सदस्यता 31 मई तक

Image
  --1 जून 2023 से विशेष सदस्यता महाआभियान। मनीषा पाण्डेय,  प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो आगामी 31 मई 2023 की मध्य रात्रि से अपनी स्पेशल 285 व वार्ड सदस्यता अभियान को स्थगित करके 1 जून 2023 से विशेष सदस्यता महाआभियान चलाएगा।    उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि स्पेशल 285 ववार्ड सदस्यता अभियान मात्र 31 मई 2023 तक ही चलेगा तथा 31 मई 2023 को ही संगठन की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार 1 जून 2023 से 30 जून 2023 तक 30 दिवसीय विशेष सदस्यता महाआभियान चलाया जाएगा।     बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पूरे भारत वर्ष में मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान चलाकर कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है।

सनबीम स्कूल की छात्रा की रहस्यमई मौत पर स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, स्पोर्ट टीचर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Image
-- स्कूल की छत से गिरकर छात्रा के मौत की जांच। एड0 आर0 के0 पाण्डेय सनबीम स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में छात्रा के बाबा की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया व स्पोर्ट टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।      प्राप्त जानकारी के अनुसार सनबीम प्रकरण में गैंगरेप, साजिश, साक्ष्य मिटाना, पास्को व हत्या के मामले में मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया गया है।    जानकार सूत्रों के अनुसार सनबीम स्कूल में छत से गिरकर छात्रा की रहस्यमय मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई कि प्रधानाचार्य ने परिजनों व मीडिया को गुमराह किया था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा की झूले से गिरकर मौत  हुई जबकि सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरना सामने आया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। जिस जगह पर छात्रा गिरी थीं वहां खून के भी निशान मिटाए गए थे।                               छात्रा की फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ हाइकर्स आज मनाली के अनेक पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

Image
पूजा जयसवाल की रिपोर्ट  मनाली में है नेशनल एडवेंचर स्थल, जिसकी विस्तृत जानकारी  हाइकर्स द्वारा ली गई। रायपुर (छत्तीसगढ़) के हाइकर्स आज मनाली क्षेत्र के अनेक शैक्षिक एवम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए उससे सम्बन्धित जानकारी भी एकत्रित कर रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में हाईक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त भारत स्काउट गाइड राज्य के मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय सक्रिय स्काउटर गाइडर की टीम के साथ पंजाब के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के अनेक शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण कर संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ताकि वहां के रहन सहन, व्यापार, संस्कृति, रीतिरिवाज को जमीनी स्तर पर समझा जा सके और भारत की अनेकता में एकता वाली संस्कृत को जीवंत किया जा सके। मनाली के प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी के दर्शन कर उसकी ऐतिहासिकता को समझना  मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर जो उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्न...

सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन का कैरियर कौसिलिंग कार्यक्रम संपन्न

Image
  वरिष्ठ पत्रकार   पूजा जयसवाल की रिपोर्ट  55 बच्चो ने सीखा कैरियर बनाने का हुनर खरसिया :-सतनामी समाज द्वारा आयोजित कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ, ज्ञात हो कि सतनामी समाज खरसिया के द्वारा निरंतर समाज के विकास में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य समय-समय पर करते रहे हैं सतनामी समाज खरसिया के पूर्व अध्यक्ष दिनेश घृतलहरे ने बताया की खरसिया सतनामी समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के बदौलत आज पुनः  खरसिया में समाज ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज  28 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को कैरियर के प्रति सतर्क करने के उद्देश्य से कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन सजग व सतनामी समाज खरसिया के तत्वधान में पिछले दिनों से कैरियर काउंसलिंग की तैयारी निरंतर जारी थी और आज 55 बच्चों की उपस्थिति में कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ कैरियर काउंसलिंग में सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य टिकेश्वर खरे,आर के पवार कंपनी के ड...

रोजगार मेले में 81अभ्यार्थियों को मिली नौकरी

Image
  कानपुर प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय  जी टी रोड में रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 9कम्पनियों ने भाग लिया तथा 368अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 81अभ्यार्थीचयनित किये गये यह जानकारी सहायक निदेशक सेवा० एस०पी०व्दिवेदी ने दी उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में आयी कम्पनियों में जीफोर एस सिक्योर साल्यूशन इण्डिया प्रा लि  में,11,एल आई सी कान चेम्बर कानपुर में 15,पीपल ट्री ऑनलाइन प्रा लि -9एस बी आईं लाइफ इंश्योरेंस कानपुर में -21 पे टी एम -6 शिवागनी लाजिस्टिक प्रा लि (प्लिप कार्ट)-5, कैरियर ब्रिज स्किल सायल्यूशन प्रा लि -4 यजाकी इण्डिया प्रा लि -8, मदरसनसूमी  सिस्टम लिं -2अभ्यार्थी चयनित किए गए मेले में अभ्यार्थियों की कैरियर काउन्सिल सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सेवा० के ०डी०शुक्लाने किया, इस अवसर पर सहायक रोजगार ‌सहायताअधिकारी  श्रीमती निधि वर्मा भी उपस्थित थी।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी का पेंशनर्स के साथ अभद्रता, बर्दाश्त नहीं करेंगे, कानपुर नगर - जिला कृषि रक्षा कार्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री संन्तोष ञिपाठी जो वरिष्ठ प्राविधिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इनकी पत्नी जो बीमार चल रही है, उसके इलाज के चिकित्सा बिलों को सत्यापित कर अग्रसारित किया जाना है, जो इनके कार्यालय में महीनों से लाम्बित है, को लेकर विगत दिनों जिला कृषि रक्षा अधिकारी से संपर्क कर अनुरोध किया, किंन्तु उक्त अधिकारी ने पेंशनर्स श्री संतोष ञिपाठी से अभद्रता करते हुए उनके चिकित्सा बिलों फेक‌दिया तथा कार्यालय से बाहर निकल जाने की धमकी दिया,उक्त प्रकरण को लेकर आज एक बैठक सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स के इस प्रकार की अभ्रदता को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए,उ प्र ‌सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी जी वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार अपनाकर उनकी समस्याओं को तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दे रहे हैं, बैठक में सभी पेंशनर्स व्यापक आलोचना करते हुए निन्दा किया,‌संयोजक बी एल गुलाबिया ने संयुक्त निदेशक,कृषि/उप निदेशक कृषि कानपुर मण्डल को पञ भेजकर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करने एंव पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों को सत्यापित करने की‌मांग किया चिकित्सा बिलों के भुगतान के अभाव में यदि पेंशनर्स की पत्नी के साथ कोई घटना घटती है तो सीधे तौर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी के विरुद्ध एसोसिएशन कार्यवाही करने को विवश होगा, बैठक में, बी एल गुलाबिया, बेनी सिंह सचान, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, जगदीश प्रसाद मिश्रा, शिवकुमार, ताराचन्द्र रविन्द्र कुमार मधुर, कृष्ण बहादुर सिंह, चन्द्र पाल संन्तोष ञिपाठी वंशी कठेरिया, राजेश खन्ना,विशनू पाल स्नेहलता लाल, रामरानी कटियार, विमला मिश्रा, सरोज शर्मा, साधना वर्मा, समेत अनेकों पेंशनर्स ने निन्दा किया

Image
जी0 के0 खरे  जिला कृषि रक्षा अधिकारी का पेंशनर्स के साथ अभद्रता, बर्दाश्त नहीं करेंगे, कानपुर नगर - जिला कृषि रक्षा कार्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री संन्तोष ञिपाठी जो वरिष्ठ प्राविधिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इनकी पत्नी जो बीमार चल रही है, उसके इलाज के चिकित्सा बिलों को सत्यापित कर अग्रसारित किया जाना है, जो इनके कार्यालय में महीनों से लाम्बित है, को लेकर विगत दिनों जिला कृषि रक्षा अधिकारी से संपर्क कर अनुरोध किया, किंन्तु उक्त अधिकारी ने पेंशनर्स श्री संतोष ञिपाठी से अभद्रता करते हुए उनके चिकित्सा बिलों फेक‌दिया तथा कार्यालय से बाहर निकल जाने की धमकी दिया,उक्त प्रकरण को लेकर आज एक बैठक सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स के इस प्रकार की अभ्रदता को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए,उ प्र ‌सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी जी वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार अपनाकर उनकी समस्याओं को तत्पर...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पुरोधा पी एन शुकुल संघर्ष के थे पर्याय-राजा भरत अवस्थी कानपुर,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आईटीआई कौशलविकास सभागार में परिषद के संस्थापक राज्य सभा सदस्य व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय पी एन शुकुल की पुण्यतिथि मनाई गई।श्रद्धांजलि सभा में सभी विभागीय संघों ने पी एन शुकुल को संघर्ष का पर्याय बताया,उन्होंने दो तीन वर्ष कर्मचारी आंदोलन में जेल में बिताए।पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज़मीनी स्तर पर आंदोलन चलाये जाने का संकल्प भी लिया गया। पुण्यतिथि में इंजीनियर ए एन द्विवेदी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, अभय मिश्रा,अजय द्विवेदी,विनोद दीक्षित,आलोक यादव,अजीत सिंह चौहान,भानुप्रताप सिंह,मनोज झाँ,सुखेंद्र यादव,आशुतोष दीक्षित,विक्रम शर्मा,रजनीश शुक्ला,महेश गुप्ता,वी एस तिवारी,अमरनाथ,विजय शर्मा,उपस्थित रहें। राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर

Image
  जी0 के0 खरे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पुरोधा पी एन शुकुल संघर्ष के थे पर्याय-राजा भरत अवस्थी  कानपुर,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आईटीआई कौशल विकास सभागार में परिषद के संस्थापक राज्य सभा सदस्य व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय पी एन शुकुल की पुण्यतिथि मनाई गई।श्रद्धांजलि सभा में सभी विभागीय संघों ने पी एन शुकुल को संघर्ष का पर्याय बताया,उन्होंने दो तीन वर्ष कर्मचारी आंदोलन में जेल में बिताए।पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज़मीनी स्तर पर आंदोलन चलाये जाने का संकल्प भी लिया गया। पुण्यतिथि में इंजीनियर ए एन द्विवेदी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, अभय मिश्रा,अजय द्विवेदी,विनोद दीक्षित,आलोक यादव,अजीत सिंह चौहान,भानुप्रताप सिंह,मनोज झाँ,सुखेंद्र यादव,आशुतोष दीक्षित,विक्रम शर्मा,रजनीश शुक्ला,महेश गुप्ता,वी एस तिवारी,अमरनाथ,विजय शर्मा,उपस्थित रहें। 

सेंट्रल सर्विलांस टीम ने लोगों को वापस किए उनके मोबाइल

Image
  आसिफ़ कुरैशी  कानपुर नगर  सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान 07 लाख के गुम मोबाइल फोन सेंट्रल जोन ने किये बरामद। छह माह में आई थी 35 मोबाइल गुम होने की शिकायतें।

कानपुर - थाना नजीराबाद पुलिस ने ठगों के गैंग का किया पर्दाफाश

Image
  आसिफ़ कुरैशी कानपुर थाना नजीराबाद पुलिस की कार्यवाही। सेंट्रल जोन की थाना नजीराबाद पुलिस ने गिरोह दबोचा। ठगी गिरोह चलाने वाले पांच सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे। फर्जी कागज से लिया असली लोन बैंको को लगा रहे चपत। अभियुक्तों के पास से लोन पर ली गई कार हुई बरामद। कई कूटरचित दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल भी मिले। निशान मोटर्स शोरूम का एक कर्मचारी भी शामिल। पहले एसबीआई विष्णुपुरी में किया था लोन लेने का प्रयास। बैंक प्रबंधक को शक हुआ तो उसने कैंसिल करा दिया लोन। एसबीआई के बाद बैंक आफ इंडिया में जाकर कराया लोन। पुलिस ठगी गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

नोएडा में जल्लाद पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटी की गला घोटकर की हत्या

Image
   नोएडा, जेवर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती सल्लियान के रहने वाले कलयुगी पिता दीपक ने शुक्रवार रात अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी की निर्ममता से गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी रात वह शव के पास बैठा रहा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह तीन बेटी व एक बेटे की मां है। उसका पति दीपक कुमार शराब पीने का आदि है। शराब के नशे में वह रोजाना उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार रात उसके पति ने शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। गायत्री वहां से जान बचाकर मायके भाग गई। मारपीट होने पर उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी कीर्ति तेज आवाज में रोने लगी। बेटी के रोने से आक्रोशित होकर दीपक ने कपड़े से अपनी मासूम बेटी का गला दबा दिया। दम घुटने से कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि उसको जमीन पर भी पटका। भाईयों के साथ वापस जेवर पहुंचने पर पीड़िता ने उनके साथ कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जेवर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही चार्जशी...