शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन व विशाल भंडारा का हुआ आयोजन


 

जहानाबाद (फतेहपुर) कस्बे के मोहल्ला कटरा चुनपुज में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्वान पंडित राम सहाय बाजपेई सज्जन शुक्ला लव कुश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर विधि विधान पूर्वक शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व मोहल्ले वासियों ने डीजे की धुन पर विशाल शिव परिवार की मूर्ति के साथ नगर भ्रमण किया और कैलाश मंदिर के सामुदायिक मिलन केन्द मे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भक्त जनों ने प्रसाद चखा।

 इस दौरान देवी प्रसाद नाथूराम सोनेलाल अखिलेश कुमार शंकर लाल जगत राम लाल महावीर किशन लाल करौड़ी जगदीश मिश्रीलाल देवानंद राजाराम राम प्रसाद छत्रपाल व सभासद महेश कुमार चौरसिया सुरेश चन्द भोला अवस्थी अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*