जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की गयी
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
हमीरपुर, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी|जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि, शासनादेश संख्या 361/81-5-2024/ दिनांक 11 जुलाई 2024 द्वारा जनपद हमीरपुर का लक्ष्य 7301240 के स्थान पर 7336056 (वन विभाग-3693982 व अन्य विभाग-3842083) कर दिया गया है, जिसमें ग्राम्य विकास, नगर पंचायत, कृषि विभाग, सहाकरिता, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग व गृह विभाग के लक्ष्य संशोधित हुए है।
इस वर्ष 2024-25 हेतु निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्यों की प्राप्ति एक ही दिन में 20 जुलाई 2024 को पूर्ण की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि, वृक्षारोपण से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही पूर्ण कर 20 जुलाई 2024 को उत्सव के रूप में वृक्षारोपण कार्यकम को पूर्ण कर सफल बनायें। पौधा रोपण के उपरान्त पौधों की जीवितता सुनिश्चित की जाये, स्कूली बच्चों को पौधारोपण में शामिल किया जाये।
जिन व्यक्तियों को पौधा दिया जाये उनके अन्दर पौधों को संरक्षित करने भाव उत्पन्न करें। एक पेड मां के नाम की थीम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। अपने-अपने आवासीय परिसर व कार्यालयों में पौधारोपण करके हरियाली लाने के प्रयास किये जायें। इसके उपरान्त जिला गंगा समिति की समीक्षा की गयी, जिसमें नगर पालिका/पंचायतवार एम.आर.एफ. सेण्टर (मैटेरियल रिसाईकल फैसिलीटीज), एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लान) एंव आई.पी.एस. (इण्टरमीडिएट पम्पिंग सेट) की समीक्षा की गयी एंव निर्देश दिये गये कि अपूर्ण कार्यों को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के में एम. एल. वर्मा लो. नि. वि. के अधिशासी अभियंता, करनपाल गंगवार मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता, एआरटीओ प्रशासन आर पी सिंह एवं अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment