प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में आयुर्वेदिक एंव यूनानी कर्मी भी दीपोत्सव मनायेंगे

                         जी0 के0 खरे / कानपुर                         

कानपुर नगर -आज चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, आयुर्वेदिक एंव यूनानी कर्मचारियों की एक बैठक आयुर्वेदिक चिकित्सालय ‌गीतानगर में संघ के अध्यक्ष राम‌सरन की अध्यक्षता में हुई, बैठक में कर्मचारियों ने कर्मचारी नेता एंव सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर के संयोजक ‌बी एल गुलाबिया को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया, बैठक‌में गुलाबिया ने कर्मचारियों को बताया कि भगवान श्रीराम जी को 500वर्षो के बाद अपने विशाल भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की‌ पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक पूरी तरह राम मय हो गयी है आप सभी कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी के निर्देशों का पालन कर अपने -अपने घरों तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में दीपोत्सव कर हर्षोल्लास के साप्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टेलीविजन में देखना चाहिए, महामंत्री श्री मिश्रीलाल ने कर्मचारियों से मुख्यमंत्री जी के आदेशों का शत् प्रतिशत पालन करने का‌संकल्प दिलाया, बैठक में राम सरन, मिश्रीलाल, अरूण कुमार ञिपाॉठी, दिनेश कुमार ‌मिश्रा,विजय कुमार मिश्रा,नन्दलाल, रमेश चन्द्र, राकेश कुमार, श्रीमती ‌सीमा देवी,मीरा देवी, कमला देवी समेत अनेको कर्मचारियों ने भाग लिया।


Comments